भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्जुन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्जुन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। बता दें कि ग्राम जैतपुरा निवासी प्रकाश झाझड़ा को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति मिलने एवं ग्राम अनन्तपुरा निवासी पूजा शर्मा सुपुत्री श्री रामकरन शर्मा के रेलवे में चयन होने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अर्जुन यादव ने प्रधानाचार्य झांझड़ा व रेलवे में चयनित शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आपने अपनी प्रतिभा व परिश्रम के द्वारा जो सफलता अर्जित की है वो क्षेत्र को गोरवान्वित करने वाली है आपकी सफलता क्षेत्र के अन्य प्रतिभागियों के लिए भी भविष्य में अच्छी प्रेरणा साबित होगी। इस अवसर पर सभी आगन्तुक महानुभावों ने प्रधानाचार्य झाझड़ा एवं रेलवे में चयनित शर्मा को माला, साफ़ा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ प्रेषित की साथ ही कहा कि भविष्य में भी इसी तरह आप अपने परिवार,समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस नेता राधे चौधरी , लूणाराम झाझड़ा , वासुदेव पंचोली, राजेन्द्र झाझड़ा ,रमेश झाझड़ा, राहुल शर्मा,रामकरन कोठोंत्या,नेमी माणीग़र, राम सैनी , प्रधान झाझड़ा,राहुल माणीग़र , नानु झाझड़ा, रोशन शर्मा , तेजपाल जाँगिड , रामनारायण कोठोत्या , रामधन कोठोत्या, कैलाश कोठोत्या,जगदीश शर्मा ,सावन कुमार सैनी, रतन कोठोत्या, अशोक शर्मा सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




No comments