मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय, पुलिस के हाथ खाली।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज। बहरोड।बहरोड़ पुलिस थाने में सोमवार को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ। पीड़ित मोहम्मद पुर निवासी मुनेश पुत्र परशुराम गुर्जर ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि रविवार लगभग शाम 3 से 4 बजे के बीच मेरी मोटरसाइकिल कस्बे के बागड़ी मोहल्ले में बंधन वाली गली में खड़ी कर रखी थी। मेरी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस जब मैं लेने गया गया तो मुझे नही मिलने पर मैंने आसपास तलाशने का प्रयास किया लेकिन मुझे मोटरसाइकिल नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फोटोज के माध्यम से मोटरसाइकिल को तलाशने का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार क़स्बे सहित क्षेत्र में इन दिनों मोटरसाइकिल चोरी की घटना हर दूसरे दिन घटित हो रही है। पुलिस थाने में शायद ही ऐसा कोई दिन होता है जिस दिन मोटरसाइकिल चोरी का कोई मामला दर्ज नहीं होता। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस इन चोर गैंग तक नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस की लापरवाही को देखते हुए चोर गैंग और अधिक सक्रिय हो रही है व आएदिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार चोर इन मोटरसाइकिलो को हरियाणा मेवात सहित उत्तर प्रदेश क्षेत्र में सस्ते भाव में बेच देते हैं। यह चोर गैंग कस्बे में मोटरसाइकिल पर निशाना रखते हैं व मौका लगते ही वारदात को अंजाम दे देते है।
*इनका कहना है*
कस्बे के मुख्य मार्गो सहित प्रत्येक सर्किल व अन्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिनकी मॉनिटरिंग पुलिस थाने में अधिकारी के नेतृत्व में की जाती है जबकि पुलिस इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। पुलिस की ओर से एक पुलिसकर्मी की अगर कैमरे पर निगरानी लगाने का कार्य सौंपा जाए तो पुलिस चोरों तक पहुंच सकती है।




No comments