इनाया फाउंडेशन के द्वारा शुक्रवार को गढ़ीसवाईराम मे ग्रामीण लोगो व विधार्थियो को किया जागरूक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गुड टच व बैड टच की और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की भी दी जानकारी।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम कस्बे के राजीव गाँधी सेवा केन्द्र पर मुख्यमंत्री नवाचार निधी योजनान्तर्गत इनाया फाउण्डेशन की चैयर पर्सन नितिशा शर्मा टीम लीडर अर्पन भट्ट एवं सुभद्रा हजारीवाल सहित पूरी टीम ने महिलाओं सहित स्कूली बच्चियो को व ग्रामीण लोगो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गुड़ टच बैड टच , कटपूतली नृत्य , पोक्सो एक्ट से संबधित भी जानकारी दी गई और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं सहित 1098 चाईल्ड़ हैल्पलाईन नंबर के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चो की शिक्षा सहित बेटे व बेटियो मे कोई फर्क नहीं समझने की भी बात कही। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधी धर्मचन्द बैरवा, उपसरपंच मानसिंह चौहान, हरीसिंह यादव, मोहरसिंह यादव, गिर्राज मीना, घनश्याम बैरवा, दीपक चौधरी, राजवीर,रोहित शर्मा , संतोष बैरवा, राजन्ती सहित अनेक महिला व बच्चियां और भी बहुत से गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




No comments