सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में अन्तरर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा अन्तरर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया सर्वप्रथम महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विरेन्द्र सिंह भाटी, विभाग प्रभारी डॉ. वीना सोनी ने माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डॉ हरीश कुमार ने राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति का परिचय देकर विषय प्रवर्तन किया तत्पश्चात राजस्थानी भाषा में काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. सहदेव शास्त्री डॉ शैलजा रानी भग्निहोत्री ने निष्पक्ष निर्णायक दायित्व का निर्वहन किया। काव्य-पाठ प्रतियोगिता में शिवानी देवें-प्रथम, उगमराज सेन द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कोमल आबासरा रही डॉ विरेन्द्र सिंह भाटी ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को मायड़ भाषा के महत्त्व से अवगत कराते हुए उसके प्रचार- प्रसार हेतु प्रेरित किया । विजेता छात्र - छात्राओं को डॉ. सहदेव शास्त्री व डॉ. शैलजा रानी अग्निहोगी ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। डॉ. वीना सोनी विभाग प्रभारी ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. शैलजा रानी अग्निहोत्री, डॉ सहदेव शास्त्री, डॉ. सुनीता अवस्थी प्रतिमा खडुमरा एवं कला जैन उपस्थित रहे।




No comments