भारतीय किसान यूनियन राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. सी.बी. यादव ने बजट पर दी प्रतिक्रियापहली बार किसानों की मूल समस्याओं पर केंद्रित बजट - सी.बी.यादव।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर सी.बी.यादव ने राजस्थान सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस बार का कृषि बजट राजस्थान सरकार के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसानों से हुए संवाद के दौरान उठाई गई समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। किसानों को प्रतिमाह 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, किसानों को आवास निर्माण के लिए 5% ब्याज दर पर आवास लोन, 3000 करोड़ रुपए का ऋण मुक्त सहकारी लोन का बजटीय प्रावधान की घोषणा कोरोना एवं विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निराश हो चुके किसानों को तात्कालिक रूप से एक बड़ी राहत प्रदान करेगा। पिछले वर्ष किसान आपदाओं, आवारा पशुओं की समस्याओं एवं लंबी महामारी से जबरदस्त पीड़ित रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जहां कृषि गिरदावरी को ऑनलाइन दर्ज, लंम्पी महामारी से मृत गायों पर ₹40000 का अनुदान दिए जाने एवं आवारा पशुओं से निजात पाने के लिए तारबंदी हेतु 70% तक अनुदान, कृषि पोन्ड निर्माण एवं ग्रीन हाउस के लिए अनुदान दिया जाना निश्चित ही स्वागत योग्य कदम है। इआरसीपी के लिए 13000 करोड रुपए की घोषणा भी सरकार की इस योजना के प्रति प्रतिबद्धता को जताता है। लेकिन किसानों को बाजरे की खरीद सुनिश्चित करने एवं वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम की घोषणा की उम्मीद थी जो अभी भी पूरी होना बाकी है।




No comments