सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान हर घर झूलेलाल के बढ़ते कदम ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।दीपक और सतीश तोरानी द्वारा नरसिंहपुरा अजमेर रोड स्थित अपने नवनिर्मित आशियाने में गृहप्रवेश के अवसर पर सिन्धी सेंट्रल पंचायत सोसायटी रजिस्टर्ड के अध्यक्ष आसन दास वासवानी द्वारा उपस्थित होकर तोरानी परिवार को हार्दिक बधाई दी तथा साथ ही अपने संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान हर घर झूलेलाल के तहत सिंधी समाज के आराध्य देव पूज्य झूलेलाल की तस्वीर भेंट की पूज्य झूलेलाल की तस्वीर प्राप्त कर तोरानी परिवार की खुशी दोगुनी हो गई तोरानी परिवार ने इस के लिए सिन्धी सेंट्रल पंचायत सोसायटी और इसके अध्यक्ष आसन दास वासवानी का ह्रदय से आभार प्रकट किया ज्ञातव्य है की तोरानी बंधुओ के पिता नारायण दास मुंशी भी झूलेलाल मंदिर के प्रमुख सेवाधारियो में से एक थे।




No comments