ब्रेकिंग न्यूज़

बदमाश जसराम गुर्जर हत्याकांड में गवाहों को पुलिस सुरक्षा के साथ किया कोर्ट में पेश।पुलिस सुरक्षा के बीच लेकर आई गवाहों को कोर्ट में


 उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड।जुलाई 2019 में थाना के हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहे जैनपुरबास निवासी जसराम गुर्जर हत्याकांड में बुधवार को बहरोड़ कोर्ट परिसर में जसराम गुर्जर की हत्या के मामले में चार लोगों को कोर्ट द्वारा गवाही देने के लिए बुलाया गया था।जिसमे से एक व्यक्ति की कोर्ट में बुधवार को गवाही हो सकी।प्राप्त जानकारी अनुसार जैनपुरबास निवासी हिस्ट्रीशीटर रहे बदमाश जसराम उर्फ जसिया गुर्जर की जुलाई 2019 में गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।जिसके बाद बुधवार को कोर्ट में मामले में गवाहों के बयान कराने के लिए जसराम गुर्जर के भाई जगराम गुर्जर,पिता रामसिंह गुर्जर व अन्य दो गवाहों को बुलाया गया।जिन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच पुलिस की गाड़ी में बैठाकर कोर्ट में लाया गया और एडीजी कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज करवाये गए।बुधवार को जसराम गुर्जर हत्याकांड मामले में चार में से महज एक गवाह के बयान कोर्ट में हो सके तथा अन्य तीन गवाहों के बयान कोर्ट में अगली पेशी के दौरान दर्ज किए जाएंगे।

No comments