कोटा- अणुव्रत अमृत महोत्सव के बैनर का अनावरण और कल होगा भव्य रैली का आयोजन
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।कोटा। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी जी शासन श्री धन श्री जी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में *अणुव्रत अमृत महोत्सव* वर्ष समारोह के शुभारंभ पर आयोजित अमृत महोत्सव रैली के बैनर का अनावरण किया गया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति कोटा के अध्यक्ष अशोक दुगड़, कमल सिंह बैद, रवि बुच्चा,गौतम जैन एवं मनोज बोथरा उपस्थित रहे।
अध्यक्ष अशोक दुगड़ ने बताया कि
*परम श्रद्धेय आचार्यश्री महाश्रमण जी* की प्रेरणा और *अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी* के निर्देशानुसार अणुव्रत आंदोलन का 75 वां स्थापना वर्ष फाल्गुन शुक्ला द्वितीया 21/2/2023 को शुभारंभ हो रहा है देश भर की अणुव्रत समितिया इसे अणुव्रत अमृत महोत्सव के रूप मे मना रही है जो कि हम सबके लिए दुर्लभ क्षण होगा।
*अणुव्रत समिति कोटा* ने भी इसे उत्साह पूर्वक मनाने का निर्णय लेकर कल दिनांक 21 फरवरी 2023 को अणुव्रत भवन से सुबह 8:30 बजे से कोटा की प्रमुख जगहों से होते हुए तेरापंथ भवन गुलाब बाडी मे धर्मसभा में परिवर्तित होगी




No comments