बजट बनाम घोषणाओं की रेवड़ी।
जयपुर / राजस्थान के बजट में मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है, युवाओं को साधने की कोशिश मात्र करते हुए यह लोक - लुभावना बजट पेश कर गहलोत ने अपनी जादूगरी दिखाने का आखिरी प्रयास किया है । उन्हे पता है कि न कांग्रेस की सरकार आनी है, न उन्हे बजट को इंप्लीमेंट करना है । केवल 76 लाख परिवारों को 500 /- रुपए में सिलेंडर देकर इन्होंने मध्यम वर्ग के साथ न केवल छलावा किया है बल्कि उनकी बेइज्जती भी की है, कि वे केवल टैक्स भरने के लिए ही पैदा हुए हैं । ये दोगलापन है । दूसरे राज्यों में 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा करने वालों ने अपने राज्य में मात्र 50 यूनिट बढ़ाकर जैसे इन्होने अपनी ही जनता को भीख दी है । जनता ऐसा निराशाजनक बजट कभी स्वीकार नहीं करेगी ।




No comments