ब्रेकिंग न्यूज़

स्थानीय विधायक द्वारा कृषि उपज मंडी अलवर द्वारा स्वीकृत किसान पथ के दो सडको का किया गया शिलान्यास*।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी (अलवर)।अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र में शनिवार को राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के कर कमलों द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास किया गया जिसमें कृषि उपज मंडी अलवर द्वारा स्वीकृत किसान पथ से माचाडी-बैरेर रोड़ से वाया नयागांव तक 74.60 लाख रुपए की लागत से बनने वाला रोड़ व दुसरी ओर भगत का बास से माचाड़ी सालोली रोड़ तक 52.60 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के कर कमलों द्वारा मुख्य आतिथ्य में किया गया। 
इस दौरान साथ में लक्ष्मणगढ़ प्रधान रवीना जाकिर हुसैन,पाड़ा सरपंच बिमला बाबूलाल यादव,माचाड़ी सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह,पूर्व सरपंच छोटे लाल यादव,पी आर मीणा , JEN पीएचडी हरीश सैनी, सालोली सरपंच रामसिंह मीणा, बबेली सरपच गब्बर सिंह मीणा, रैणी सरपच प्रतिनिधि शिवचरण शर्मा, क्षेत्रीय विधायक PA मोनू शर्मा, नागराज शर्मा सहित कांग्रेसजन एवं सम्मानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे। गांव वालों के द्वारा सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा महिला अतिथियों का शांल उढा़कर व पुष्प भेट कर स्वागत किया गया साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बजट में माचाड़ी कस्बे के लिए जो घोषणाएं की गई उसकी लोगों ने क्षेत्रीय विधायक की प्रशंसा की साथ ही पंचायत समिति सदस्य कमलेश मोहर सिंह मीणा व मीडियाकर्मीयो का भी ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया और कहा कि आपने जो प्राचीन धरोहरों को बचाने के लिए क्षेत्रीय विधायक जौहरी लाल मीणा , जिला कलेक्टर और पुरातत्व विभाग अधिकारी टीना यादव को जो ज्ञापन दिया उसका नतीजा ही है कि जो मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में देखने को मिला।यह सारी जानकारी स्थानीय विधायक जौहरीलाल मीना के निजि सहायक मोनू शर्मा के द्वारा दी गई है।

No comments