कार्यालय प्राचार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर। डूंगर काॅलेज में सांस्कृतिक सप्ताह मंगलवार से।
बीकानेर 6 फरवरी। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सात फरवरी से सांस्कृतिक सप्ताह का आगाज हो रहा है। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि मंगलवार सात फरवरी से दस फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगाप। डाॅ. सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी डाॅ. लीना शरण एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं की प्रभारी डाॅ. श्यामा अग्रवाल होंगी।
डाॅ. लीना शरण ने बताया कि खेलकूद प्रतियागिताओं में 100, 200, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, लम्बी कूद, साहित्यिक गतिविधियों में वाद विवाद, आशु भाषण, काव्य पाठ, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में मूकाभिनय , विचित्र वेश भूषा, एकल एवं समूह गायन तथा एकल एव ंसमूह नृत्य आदि प्रतियागिताओं का आयोजन किया जावेगा। डाॅ. लीना ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को अपने साथ महाविद्यालय का पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। काॅलेज प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
No comments