डॉक्टर सरकार और जनता के विरोधी नहीं हैं -डॉ विजय पाल यादव।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर।आज आई एम ए हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस राइट टू हेल्प बिल पर हुई जिसमें अध्यक्ष डॉ विजयपाल यादव सदस्य डॉ महेंद्र नाथ थरेजा डॉक्टर तैयब खान डॉ राकेश तिवारी मौजूद थे डॉक्टर विजयपाल यादव ने बताया कि राइट टू हेल्थ बिल में इमरजेंसी की परिभाषा नहीं है सभी प्राइवेट अस्पताल इमरजेंसी सर्विसेज नहीं दे सकते क्योंकि ज्यादातर प्राइवेट अस्पताल एक दो या तीन डॉक्टर्स ही संचालित करते हैं और 24 घंटे इमरजेंसी सर्विसेज देना बिल्कुल संभव नहीं है दूसरा जांच कमेटी में किसी भी डॉक्टर को नहीं रखा गया है तथा जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद में उसकी कहीं पर सुनवाई नहीं है न्यायालय में भी नहीं अतः यह बिल सभी तरह से डॉक्टर के कार्य करने की स्वतंत्रता पर पूर्णतया अंकुश लगा रहा है डॉक्टर्स नहीं तो सरकार विरोधी हैं और नहीं जनता के विरोधी हैं लेकिन अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए चिरंजीवी तथा आरजीएचएस सरकारी योजनाओं का बहिष्कार करके राइट टो हेल्थ बिल का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं सरकार इतने बड़े स्वास्थ्य बजट को केवल सरकारी अस्पतालों में या मेडिकल कॉलेज में खर्चा करके भी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे सकते वह केवल निजी अस्पतालों पर अपनी जिम्मेदारी थोपना चाह रही है जो बिल्कुल गलत है जैसे राइट टू फूड बिल भी आया हुआ है इसके तहत इंदिरा रसोई आदि से खाना खिलाया जा रहा है लेकिन किसी भी होटल या ढाबे वाले को फ्री में खिलाने के लिए सरकार ने पाबंदी नहीं लगाई ऐसे ही राइट टू हेल्थ बिल में सरकार अपने सरकारी अस्पतालों से इलाज फ्री करवाएं प्राइवेट अस्पतालों पर का भार ना थोपे




No comments