ब्रेकिंग न्यूज़

‘हम सबकी वाइस’’ पाक्षिक समाचार पत्र का हुआ विमोचनमाली समाज के विवाह सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों ने किया विमोचन।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गुरला/ माली समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में पाक्षिक समाचार पत्र ‘‘हम सबकी वाइस’’ का विमोचन किया गया ।
समाचार पत्र के संपादक भेरु लाल माली ने बताया कि आमजन की आवाज प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने व खेलकूद, बिजनेस, राजनीति, शासन-प्रशासन से जुड़ी जानकारियां आमजन तक पहुंचाने तथा मानव कल्याण हेतु उनके द्वारा पाक्षिक समाचार पत्र शुरू किया गया जिसका सम्मेलन में आए भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली, भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, डाॅक्टर शंकर लाल माली ,कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी अनिल डांगी, मांडल प्रधान शंकर लाल कुमावत, मोड़ का निम्बाहेड़ा सरपंच प्रतिनिधि राजू माली,माली सैनी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली, प्रदेश संगठन मंत्री कन्हैयालाल माली, माली कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, संगठन मंत्री गोपाललाल माली, निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष बंशीलाल माली, छोटूलाल गोयल, एडवोकेट राजकुमार माली, युवा महासभा के जिलाध्यक्ष हरनारायण माली, सत्यनारायण डाबला, शंकरलाल गोयल, नानूराम गोयल, रामस्वरूप, पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग, पार्षद लाभ शंकर चोबे, सूरज कुमार विश्नोई, कालू माली, सच्ची रिपोर्ट न्यूज के भीलवाड़ा ब्यूरो चीफ बृजेश शर्मा व समाज के प्रबुद्ध जन द्वारा विमोचन किया गया।

No comments