विधायक रामलाल शर्मा ने दी बजट पर प्रतिक्रियासिर्फ़ जनता को सपने दिखाने वाला बजट- रामलाल शर्मा।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घोषित बजट 2023 24:00 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा पेश किया गया बजट लोकलुभावना और चुनावी बजट है। यह बजट सिर्फ़ जनता को सपने दिखाने वाला है। इस बजट की क्रियान्वित धरातल पर एक प्रतिशत भी नहीं होने वाली है। किसानों का फसल खराबा और बेरोज़गार युवाओं को निराश करने वाला बजट है। बजट में चौमूँ विधानसभा की पूर्णत उपेक्षा की गई है। चौमूं के लिए मेट्रो, बिसलपुर का पानी, सीवरेज अतिमहत्वपूर्ण आवश्यकताएं थी। इस बजट में इनके लिये एक शब्द भी शामिल नहीं किया गया है। जिससे चौमूँ की जनता का अपमान हुआ है। पिछले बजट में सामोद वीर हनुमान जी तक एक लग्ज़री बस चलाने की घोषणा की गई थी जो घोषणा आज तक भी अधूरी है।




No comments