तेयुप सरदारपुरा का सेवा कार्य जारी MBDD on Call : Blood Donation on Call।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सरदारपुरा।अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद विश्व में सर्वाधिक रक्तदान करना वाली संस्था है जो संपूर्ण भारत में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले स्वयसेवकों को प्रेरित करने के साथ साथ अपने सदस्यों को निरंतर रक्तदान, SDP डोनेशन व प्लाज्मा डोनेशन के लिये तैयार रखती है।
सेवा कार्य के तहत अभातेयुप के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राईव के तहत् व्यापक रूप से रक्तदान करवाया जा रहा है।
बोन एंड ज्वाइंट हाॅस्पीटल में उपचाररत मरीज वरजु बाई के एकाऐक प्लेरलेट की आवश्यकता पडने पर *mbdd प्रभारी कैलाश जैन* से संपर्क साधा गया।मानव सेवा के क्षेत्र में सदैव की भांति तत्पर रहते हुवें बिना समय गवांयें इस कार्य में लग गये और कुछ ही समय में *रक्तवीर मयंक भाटी* को sdp डोनेट के लिये बुलाकर रोटरी ब्लड बैंक मे आकर sdp डोनेट की।
तेयूप सरदारपुरा द्वारा जरुरत के समय रक्तदान हेतु आए रक्तवीर का आभार व्यक्त किया गया।गौरतलब है तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा नेत्रदान, अंगदान, रक्तदान, SDP डोनेशन, युवाओं को आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, विहार सेवा आदि के लिये निरंतर रूप से जागरूकता ला लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।




No comments