ब्रेकिंग न्यूज़

विद्युत साथी फाउंडेशन ने 11000 की आर्थिक सहायता राशि का सौंपा चेकदिवंगत स्व. श्री सुरेश कुमार सैनी के परिवार का किया आर्थिक सहयोग मानव पुनीत कार्यों के लिए फाउंडेशन का जल्द किया जाएगा विस्तार : पुष्पेंद्र चौधरी।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं l विद्युत साथी फाउंडेशन की टीम ने रविवार को साथी कर्मचारी स्व. सुरेश कुमार सैनी के पैतृक गांव गुहाला (नीमकाथाना) पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढाँढस बंधाते हुए सांत्वना प्रदान की एवं टीम साथी स्व.सैनी के बुजुर्ग पिता व विकलांग भाई को 11000 रूपये के आर्थिक सहयोग राशि का चेक सौंपा l विद्युत साथी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र चौधरी (सहायक अभियंता A-2) ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत विभाग सांभर में कार्यरत टीम साथी स्व. श्री सुरेश कुमार सैनी की विगत 19 मार्च 2023 को करंट लगने से (विद्युत दुर्घटना होने से ) निधन हो गया था l जिसके चलते फाउंडेशन की टीम ने आज रविवार को दिवंगत स्व. श्री सुरेश कुमार सैनी के पैतृक गांव पहुंचकर उनके परिवार को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना प्रदान की एवं बुजुर्ग पिता व विकलांग भाई को 11000 रूपये की आर्थिक सहयोग राशि का चेक सौंपा है l उन्होंने आगे बताया की फाउंडेशन परिवार हर विकट परिस्थिति में हर कर्मचारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है l साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले 2 साल में फाउंडेशन द्वारा करीबन 6 लाख रूपए से अधिक की आर्थिक मदद साथी कर्मचारियों के परिवार को दी जा चुकी है,जल्दी ही फाउंडेशन के कार्यक्षेत्र का ओर विस्तार किया जाएगा जिससे कि कर्मचारियों के साथ साथ उपभोक्ताओं के लिए भी मानव सेवा के इस पुनीत कार्य मे सभी अपना सहयोग कर सके l साथ ही विद्युत साथी फाउंडेशन अपने स्तर पर आवश्यक विद्युत सुरक्षा उपकरणों की खरीद कर तकनीकी कर्मचारियों में वितरित करने और सुरक्षा संबंधी केम्पों का आयोजन करने पर विचार कर रहा है ताकि दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सके। साथ ही आर्थिक कमजोर वर्ग के कर्मचारियों की परिवार की हर सम्भव सहायता पढ़ाई, शादी ,जरूरतमंद सामान दिलवाने की मुहिम पर भी काम कर रहा है ल साथ ही उन्होंने बताया कि विद्युत साथी टीम सांभर द्वारा भी स्व. श्री सुरेश कुमार सैनी के परिवार को 127901 रुपये का सहायता राशि का चेक सौंपा जा चुका हैl इस मौके पर श्री पुष्पेंद्र चौधरी (सहायक अभियंता A2 चौमूं) , श्री लाल चंद जांगिड़ (एआरओ A-2 चौमूं) , रवि बुटोलिया, पवन बागड़ी , सुरेश गढ़वाल,रामदेव सैनी, रोहिताश सैनी सहित अन्य विद्युत साथी उपस्थित रहे ।

No comments