ब्रेकिंग न्यूज़

मां सावित्री बाई फुले की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर 126 वीं पुण्यतिथि मनाई।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रामगढ़ पचवारा उपखंड मुख्यालय यहा सावित्रीबाई फूले सर्किल पर शुक्रवार को मां सावित्री बाई फूले की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर 126 वीं पुण्यतिथि मनाई। सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों और समाज के बहिष्कृत हिस्सों के लोगों को शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई. वह भारत की पहली महिला अध्यापिका बनीं (1848) और उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए एक विद्यालय खोला। सैनी समाज के लोगों द्वारा मां सावित्री बाई फुले की मूर्ति पर माला पहनाकर पुण्य तिथि मनाई। इस इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले रामगढ़ पचवारा अध्यक्ष बाबूलाल सैनी सचिव एवं तहसील अध्यक्ष राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष कैलाश सैनी कोषाध्यक्ष नाथू लाल सैनी, संगठन मंत्री चौकफुल सैनी, सहसचिव शंकर लाल सैनी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सैनी वेद,जीतू सैनी,रामफूल,देवीलाल सैनी,शंकर लाल सैनी, मुरारी सैनी ,सोनू सैनी ,राज कुमार सैनी ,भगवान सोलरा,लोकेश सैनी,पूनम सैनी,विष्णु सैनी,मनीष सैनी,बनवारी लाल सैनी, बिजेंद्र सैनी,मुकेश सोलरा, ओमप्रकाश सैनी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

No comments