ब्रेकिंग न्यूज़

13 मार्च की तिरंगा यात्रा पर आम आदमी पार्टी ने झौंकी ताकत :- राजेंद्र मोदी ।

सिटी एक्सप्रेस न्यूज।जयपुर ( नि.सं.) 13 मार्च को जयपुर में आने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक व राजस्थान चुनाव प्रभारी हरदिल अजीज विनय मिश्रा के निर्देशानुसार पूरे जयपुर शहर को बैनर पोस्टर पंफलेट्स आदि से पाट दिया गया है । आम आदमी पार्टी को व पार्टी के सिपहसालारों को राजस्थान में भाजपा - कांग्रेस के विकल्प के रूप में देखने वाली जनता व सभी कार्यकर्तागण न केवल पूरे जयपुर में बल्कि पूरे राजस्थान में दिन रात इस महा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में जी - जान से लगे हुए हैं ।
यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मोदी ने हमारे संवाददाता को बताया कि कार्यकर्तागण छोटी छोटी टुकड़ियों में चारों तरफ दौरे कर पार्क, मार्केट, एन जी ओ व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ आम लोगों से डोर टू डोर व फोन टू फोन संपर्क कर उनको 13 मार्च को इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में जयपुर आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं । संवाददाता द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए एडवोकेट राजेंद्र मोदी ने बताया कि 400 रुपए में बिकने वाला सिलेंडर आज 1200 रुपए में बिक रहा है , 70/- रुपए लीटर वाला पेट्रोल 115 रुपए लीटर बिक रहा है । मोदी ने कहा कि लोकतंत्र निरंकुश होता दिख रहा है, सी बी आई, ई डी आदि का गलत इस्तेमाल हो रहा है, प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वे नित नए झूंठ बोल कर अपने मित्रों को बचा रहे हैं, ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में बच्चे हरिश्चंद्र का विलोम ' प्रधान सेवक ' बताने लगेंगे । सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं । राजेंद्र मोदी ने राजस्थान की जनता से अपील की है कि ऐसे में हमारे सामने चिड़िया की बाई आंख की तरह एक ही विकल्प है कि 13 मार्च की केजरीवालजी व भगवंत मान जी की तिरंगा यात्रा में लाखों की संख्या में लोगों को लाकर हम इस यात्रा को सफल बनाएं । 
राजेन्द्र मोदी ने जी जान से जुटे सेवानिवृत न्यायाधीश पी एस तोमर, ऐच्छिक सेवानिवृति लेने वाली मीनाक्षी सेठी ( जैदी ) , कमल भार्गव, सौरभ चौधरी, अर्चित गोयल, जुगल शर्मा, गिरधारी सेपट, इंजीनियर विश्वामित्र बोहरा, सतीश पूनिया राजगढ़ , पुनीत ढाल बीकानेर , रीतू सांवरिया, चंद्रमुखी, अंजना, शारदा, गायत्री बिश्नोई , मीना सैनी, राजेश मेहरा,आदित्य यादव, विकास भामनिया, विनोद मोदी, अजय चौहान, इंजीनियर विश्वामित्र बोहरा आदि का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया जो इस महा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए दिन रात तन मन धन से जुटे हुए हैं ।

No comments