ब्रेकिंग न्यूज़

बचपन में ही 4 बालिकाओं के सिर से उठा माता-पिता का साया मुख्यमंत्री से की आर्थिक सहायता की गुहार।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।आसींद विधानसभा क्षेत्र के पाटन गांव के निवासी चांदमल गुर्जर पिछले सात-आठ वर्षों से सूरत जिले के सिमाड़ा गांव में व्यवसाय व मजदूरी कर अपना जीवन यापन गुजर बसर कर रहे थे की पिछले माह है 1 फरवरी 2023 प्रातः अपने घर पर खाना बनाते वक्त अपने घर पर खाना बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर के फट जाने से चांदमल गुर्जर 28 वर्षीय पत्नी शीला देवी गुर्जर 26 वर्षीय एवं बालिका कृष्णा 5 वर्षीय गंभीर झुलस गए जिन्हें सूरत के अस्पताल किरण हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां 10-15 दिन उपचार चला हालत में कोई सुधार न होने के कारण पति और पत्नी को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर में भर्ती कराया गया परिजनों द्वारा जहां 15 फरवरी को शीला गुर्जर ने दम तोड़ दिया तो 22 फरवरी को चांदमल गुर्जर के प्राण पखेरू भी उड़ गए जिससे चारों बालिकाओं का साया बचपन में ही माता-पिता से उठ गया बालिकाएं अपने ननिहाल माताजी का खेड़ा अपने नाना कानाराम गुर्जर के यहां गुजर-बसर कर कर रही है वहीं कानाराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं भी गरीब काश्तकार हूं मैं भी खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा हूं वहीं मुख्यमंत्री से गुहार करता हूं कि इन चारों बालिकाओं के पालन पोषण पढ़ाई लिखाई स्वास्थ्य के बारे में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिले वहीं बंक्यारानी मातेश्वरी टस्ट के देवीलाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि कानाराम गुर्जर भी गरीब परिवार से है जो इन चारों बालिकाओं के लालन पोषण करने में असमर्थ है मुख्यमंत्री से समाज के नाते मैं मांग करता हूं कि बालिका निरमा 7 वर्षीय, कृष्णा 5 वर्षीय, खुशी 3 वर्षीय, पायल डेढ़ वर्षीय चारों बालिकाओं को सरकार की जो भी योजनाओं का उनका लाभ मिले तो इन बालिकाओं का भविष्य सुधर जाएगा वहीं सरकार की कोई भी योजना व सहायता अब तक इस परिवार को नहीं मिली हैं

No comments