राहुल गांधी मामले में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह अभियान कल से।
बीकानेर।राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के कांग्रेस का रोष कहीं कम होता नजर नहीं आ कांग्रेस सरकार में मंत्री भंवर सिंह भाटी, केश कला बोर्ड अध्यक्ष, शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी मामले में केंद्र का रवैया बेहद गलत रहा। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद बेहद तेजी से सरकार ने उनका बंगला खाली करने का भी आदेश दे दिए। यह जल्दबाजी बेहद गलत है। इसके विरोध में कांग्रेस एक अप्रैल से तैबीस अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह अभियान चलाएगी। जिसके तहत केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा, पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। जिला स्तर पर सरकार के घेराव के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तर पर बड़ी सभाएं होंगी । भाटी ने बताया कि इस पूरे अभियान में कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा। उन्होंने इसमें कांग्रेस के सभी संगठन, विभाग, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस सहित कई संगठन शामिल होंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखे जाएंगे। भाटी ने कहा कि राहुल गांधी आम आदमी की बात संसद में उठा रहे थे। यह भाजपा को हजम नहीं हो रहा। इसी कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।




No comments