श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर संभाग के प्रतिष्ठित महाविद्यालय श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर महाविद्यालय द्वारा गोद ली गई दो बस्तियों गोपेश्वर और खेतेश्वर में दिनांक 21 मार्च 2023 से दिनांक 27 मार्च 2023 तक लगेगा। इस शिविर का उद्घाटन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के उप कुलसचिव डॉ बिठ्ठल बिस्सा ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शिवराम सिंह झाझडिया के द्वारा की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेंद्र चौधरी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। डॉ विठ्ठल बिस्सा ने अपने उद्बोधन में कोविड-19 के 2 वर्षों में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा दी गई सेवाओं को उद्धृत करते हुए बताया कि छात्रों को अपना सर्वांगीण विकास करने के लिए एनएसएस- की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री मनोज बांठिया ने छात्रों में श्रमदान के महत्व को समझाया। सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ सुशील दया ने बताया कि शिविर में वृक्षारोपण, आर्थिक सर्वेक्षण, बस्तियों में किए जाने वाले सफाई संबंधी कार्यक्रम आदि होंगे।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ राजेश रांकावत ने युवा शक्ति को आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम समाज के निचले तबके से लेकर उच्च स्तर तक सभी के विकास में सहयोग दे सकते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सतपाल मेहरा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य व स्वयंसेवक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।




No comments