बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बर्फबारी, खेतों में बिछी बर्फ की चद्दर।
बीकानेर। बीकानेर में लगातार मौसम मेहरबान है। गुरुवार को हुई वर्षा व ओलावृष्टि के बाद शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बरसात के साथ जमकर बर्फबारी हुई। जिसके चलते खेतों में बर्फ की सफेद परत जम गई। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीडूंगरगढ़ पुदंलसर, सालासर, दुसारणा की रोही में बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि पुनंदलसर गांव से चार किलोमीटर तक आथुणी रोही के खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई।




No comments