खाजूवाला जिला बनाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर दंतौर मंडी का बाजार पूर्ण बन्द रहा मंडी।
सुभाष सारस्वत । सिटी एक्सप्रेस न्यूज।दंतौर।खाजूवाला जिला बनाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर दंतौर मंडी का बाजार पूर्ण बन्द रहा मंडी के लोगो ने उप तहसील में नायब तहसीलदार अनोपाराम को ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा गया की दंतौर को खाजूवाला के साथ ही रखा जाएं हमारी मांग है। की खाजूवाला को जिला बनाया जाए अगर खाजूवाला जिला नहीं बनता है तो पूरे खाजूवाला उपखंड को बीकानेर जिले में ही रखा जाए अनूपगढ़ में शामिल ना किया जाए अगर अनूपगढ़ में शामिल करते हैं तो बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे बीकानेर जिला की दूरी अनूपगढ़ से नजदीक है और हर प्रकार की सुविधाएं बीकानेर में है अनूपगढ़ में बीकानेर जितनी सुविधाएं नहीं है।




No comments