ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्रोच्चार के साथ रैणी-उपखंड क्षेत्र मे ग्राम वासियो ने किया होलिका दहन रैणी , गढीसवाईराम , पिनान , माचाड़ी सहित सभी जगह पर हर्षोल्लास के मनाया गया होली धूलण्डी का पर्व।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।
अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्र व कस्बो मे होली-धूलण्डी का त्योहार बडी ही धूमधाम और प्रसन्नता के साथ भाईचारे की भावना से मनाया गया है। इस बारे मे रैणी एसएचओ ओमप्रकाश मीना ने भी मिडिया को यही बताया है कि रैणी थाना क्षेत्र के सभी गाँवो मे पूरी तरह से शान्तिपूर्ण तरीके से होली धूलण्डी का त्योहार मनाया गया है और कही से भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना नही मिली है।
इसी तरह से गढ़ीसवाईराम कस्बे के बस स्टैण्ड़ वाले हनुमान मंदिर के सामने सैकड़ो महिला-पुरूषो की मौजूदगी मे सोमवार को गोधूली वेला मे ठीक 6.30 बजे हनुमान मंदिर के महंत मोहनलाल शर्मा ने विधी विघान से पूजा अर्चना करवा कर होलिका दहन करवाया गया।
इस दौरान सभी ने गेहँू-जौ की बालिया सेकी तथा महिलाओं ने जल चढ़ा कर अपने परीवार की खुशहाली की मंगल कामना की और फिर इसके बाद मे अपना व्रत-उपवास खोला। इस दौरान गढ़ीसवाईराम सरपंच किशनलाल बैरवा , उप सरपंच मानसिंह चौहान , सतीश बागड़ी, बजरंग जाँगिड़, मुरारी जैमन, अमरनाथ शर्मा, जीतेन्द्र बंसल, गुड्डू प्रधान सहित अनेक गणमान्य नागरिक व अनेक महिला पुरूष मौजूद थे। 
गढ़ीसवाईराम से राजेश राठौड के द्वारा यह सारी जानकारी दी गई है।

No comments