ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व के सबसे ऊँचे पुल से प्र‌मुख मेट्रो शहरों से कनेक्ट हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव, कश्मीर घाटी शीघ्र भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगी।

 विश्व के सबसे ऊँचे पुल से प्र‌मुख मेट्रो शहरों से कनेक्ट हुए रेलमंत्री, कश्मीर घाटी शीघ्र भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगी
Railway Minister connected to major metro cities by the world’s highest bridge, Kashmir Valley will soon be connected to the Indian Railways network रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने कश्मीर घाटी Kashmir Valley में चेनाब ब्रिज का दौरा किया
ब्रिज तथा सुरंगों का ट्रॉली से निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।
यू एस बी आर एल प्रोजेक्ट जनवरी/फरवरी-2024 तक पूर्ण होगा।इस प्रोजेक्ट के लिए वर्ष 2022-23 में 6000 करोड़ रूपये आबंटित जबकि 2014 से पहले यह आबंटन प्रतिवर्ष 800 करोड रूपये था।उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर विशेष रूप से निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडी चलेगी।कश्मीर घाटी शीघ्र भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगी.अश्विनी वैष्णव, रेल, संचार, इलैक्ट्रॉलिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार का आज चेनाब ब्रिज के प्रगतिशील कार्यों का जायजा लेने के लिए कश्मीर घाटी में आगमन हुआ l इस अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल,एम डी, के आर सी एल, संजय गुप्ता, सी ए ओ /सी, यू एस बी आर एल एस.पी माही, मण्डल रेल प्रबन्धक/ फिरोजपुर, डा. सीमा शर्मा सहित उत्तर रेलवे तथा प्रोजेक्ट से संबधित अन्य अधिकारियों ने मंत्रो का चेनाब आगमन पर उनका स्वागत किया / यू एस बी आर एल के अधिकारियों ने मंत्री को परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया l
इस अवसर पर रेलमंत्री ने विश्व के सबसे ऊँचे पुल से सभी जोनल मुख्यालयों के प्र‌मुख मेट्रो शहरों से कनेक्ट होकर समस्त देश में बाधारहित संचार का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस बाधारहित संचार के औडियो तथा वीडियो कनेक्टिविटी को जियो के 300 एम बी पीएस इंटरनेट बैंडबिथ, एमरटेल के 100 एम बी पीएस इंटरनेट नेटवर्क, बीएस एन एल के 100 एमबीपीएस के साथ-साथ साल के ओएफसी केवल के द्वारा अंजाम दिया गया ।रेल मंत्री ने ट्राली द्वारा चेनाब ब्रिज तथा सुंरगो के प्रगतिशील कार्यों का जायजा लिया, तत्पश्चात शेष बचे कार्य को समय सीमा के अंतर्गत यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये l
वैष्णव ने विभिन्न चुनौतियों तथा विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रोजेक्ट का कार्य पूरा करने के लिए इसमें शामिल सभी रेल कर्मियों की सराहना की तथा शेष कार्य को पूरा करने के लिए अपने समस्त प्रयास लगाने की लिए उनका मनोबल बढाया ।इस अवसर पर रेलमंत्री ने विश्व के सबसे ऊँचे पुल से सभी जोनल मुख्यालयों के प्र‌मुख मेट्रो शहरों से कनेक्ट होकर समस्त देश में बाधारहित संचार का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस बाधारहित संचार के औडियो तथा वीडियो कनेक्टिविटी (The audio and video connectivity) को जियो के 300 एम बी पीएस इंटरनेट बैंडबिथ, एमरटेल के 100 एम बी पीएस इंटरनेट नेटवर्क, बीएस एन एल के 100 एमबीपीएस के साथ-साथ साल के ओएफसी केवल के द्वारा अंजाम दिया गया ।
।इस अवसर एकत्रित मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि:-जनवरी/ फरवरी – 2024 तक यू एस बी आर एल प्रोजेक्ट पूरा होगा।वर्ष 2022-23 में इसके लिए रूपये 6000 करोड अवंटित किए गए हैं, जब‌कि 2014 से पहले इसका आवंटन प्रतिवर्ष 800 करोड़ रुपये था
उधमपुर – श्रीनगर – बारामूला प्रोजेक्ट पूरा होने पर विशेष रूप से निर्मित वन्दे‌ भारत रेलगाडी चलाई जायेगी
जम्मू में इंजीनियरो के विशेष ट्रेनिंग एकाडमी बनाई जायेगी
कश्मीर घाटी शीघ्र ही भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगी
देश के तीव्र विकास का सतत प्रयास किया जा रहा है l

No comments