गणगौर पर्व के तहत लड़कियों ने महिलाओं के साथ मिलकर निकाली गिंदोली।
बीकानेर। राजस्थान की संस्कृति में अनेक लोकनाट्य त्यौहार प्रसिद्ध माने जाते है। होलिका दहन के अगले दिन से ही शुरू होने वाला गणगौर लोक नाट्य पर्व उन्हीं में से एक है, गणगौर की विभिन्न प्रस्तुतियों में एक बासो का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जाता है, ऐसा ही आयोजन गुरुवार को शहर में अलग-अलग जगहों पर देखने को मिले। जहां महिलाएं व युवतियां नयों वस्त्रों में सजधज कर गणगौर को श्रृंगार कर घुमाने लेकर गई और बासा दिया गया। एक आयोजन तिवाड़ी परिवार में हुआ। जिसकी तैयारिया कुछ दिन पूर्व ही शुरू कर दी थी। बासे आसपास की सभी महिलाओं ने भाग लिया। जहां लोक गणगौर गीतों व नृत्य द्वारा बासे की प्रस्तुतियां बड़े उत्साह के साथ हुई। इसके अलावा जूनागढ़ के पास स्थित करनी माता मंदिर में बिंदौली के लिए लड़कियां व महिलाएं पहुंची।




No comments