ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर– वलसाड–बीकानेर एवं लाल कुआं –राजकोट– लाल कुआं होली स्पेशल रेल सेवाओ का संचालन।

सिटी एक्सप्रेस न्यूज। बीकानेर।रेलवे द्वारा होली के पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर–वलसाड–बीकानेर (1 ट्रिप) एवं लाल कुआं– राजकोट– लाल कुआं (1 ट्रिप) होली स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसारः-
*1. गाडी संख्या 04715/04716, बीकानेर–वलसाड–बीकानेर होली स्पेशल (1 ट्रिप) वाया मेड़ता रोड, जयपुर, कोटा, रतलाम, सूरत*गाडी संख्या 04715, बीकानेर–वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.03.23 रविवार को बीकानेर से 05.40 बजे रवाना होकर दिनांक 13.03.23 को 04.00 बजे वलसाड पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04716, वलसाड–बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.03.23 सोमवार को वलसाड से 06.15 बजे रवाना होकर दिनांक 14.03.23 को 03.25 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।यह रेल सेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा एवं सूरत स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान एवं द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे होगें। 
*2. गाडी संख्या 05045/05046, लालकुआं–राजकोट–लालकुआं सुपरफास्ट स्पेशल (01 ट्रिप) वाया बरेली, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, जालौर, भीलडी, मेहसाना*
गाडी संख्या 05045, लालकुआं–राजकोट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.03.23, रविवार को लालकुआं से 13.10 बजे रवाना होकर दिनांक 13.03.23 को 18.35 बजे राजकोट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05046 राजकोट–लालकुआं स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.03.23 सोमवार को राजकोट से 22.30 बजे रवाना होकर दिनांक 15.03.23 को 04.05 बजे लालकुआं पहुॅचेगी। 
यह रेल सेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा, सुरेंद्रनगर एवं वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी
इस रेलसेवा में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान एवं द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे होगें।

No comments