ब्रेकिंग न्यूज़

महिलाओं को उनके अपने पैरों पर खड़ा करना, उनको स्वावलंबी बनाना हमारा मकसद : पूनम सिंह।

जयपुर ( का.सं.) 27 फरवरी/हमारी जिस किसी भी नीडी महिला बहन को घर बैठे काम चाहिए तो वह हमारी संस्था गुरु परिधान के स्वाबलंबीयों से बात कर संस्था से जुड़ कर लाभ उठा सकते हैं । यही नही हमारी जो बहने काम करना तो चाहती हैं, लेकिन उन्हें कोई काम आता ही नहीं हो, उनको हमारी संस्था ट्रेनिंग देती हैं । और उन्हें सेल्फ स्टैंड बनाने के लिए अथक प्रयास करती हैं । यह उद्गार प्रकट कर रही थी *गुरु परिधान संस्था* की चेयरपर्सन पूनम सिंह । मौका था संस्था की ओर से कालवाड़ रोड स्थित मंगलम सिटी की एमजीबी हाइट्स के बेसमेंट में आयोजित सेमिनार का, जहां ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों का बखान किया गया ताकि और भी अधिकाधिक महिलाओं को यह सुविधा मिल सके और वो भी अपने पैरों पर खड़ी हो सके । 
 
सेमिनार में आज के अध्यक्ष वयोवृद्ध समाजसेवी लक्ष्मण सिंह जी ने आशीर्वचन कहे, तो मंगलम सिटी विकास समिति के अध्यक्ष होनहार बी पी सिंह ने संस्था व अधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा मंगलम सिटी विकास समिति के लीगल एडवाइजर समाजसेवी एडवोकेट राजेंद्र मोदी ने पूनम सिंह की तारीफ में कसीदे कसे और कहा कि जो कार्य समाज हित में आप कर रही हैं ऐसा कार्य तो हमारी सरकारों को करना चाहिए । कि इस अवसर पर पुलिस ट्रेनर सुरेंद्र सिंह, एडवोकेट बरखा, डॉ अनिल अग्रवाल, सुखविंदर सिंह, हवासिंह, आदि ने भी संस्था की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम का संयोजन एंकर सुप्रिया व शंकर ने सफलतापूर्वक किया । इससे पूर्व सभी महिलाओं के नाच गान के साथ कान्हा का जन्म दिन मनाया जहां कान्हा का नाम आनंद रखा गया, सभी औरतों ने उन्हें प्रसाद, मिठाई, चॉकलेट बिस्कुट आदि का प्रसाद चढ़ाया तथा एक दूसरे को गुलाल लगा कर धूमधाम से कान्हा का जन्म आनंद के साथ मना कर मंगलम सिटी में एक अमिट छाप छोड़ी ।

No comments