ब्रेकिंग न्यूज़

दंतोर क्षेत्र में गुरुवार को हिरण शिकार करने का प्रयास कर रहे हैं शिकारी को जीव प्रेमी ने पकड़ा।

सुभाष सारस्वत । सिटी एक्सप्रेस न्यूज।दंतौर।दंतोर क्षेत्र में गुरुवार को हिरण शिकार करने का प्रयास कर रहे हैं शिकारी को जीव प्रेमी ने पकड़ा जीव प्रेमी महेंद्र पाल का कहना है कि वह अपने घर से मंडी की तरफ आ रहा था। तो रास्ते में चक आठ के एच एम पास दो व्यक्ति हिरण के बच्चे का पीछा कर रहे थे जिसके चलते मैंने देखा और आवाज लगाई तो उन्होंने पीछा करना छोड़ दिया उनके पास एक रस्सी व एक चक्कू मिला था ।
मैंने हमारे साथी को फोन किया और वहां बुलाया फिर वन विभाग टीम को सूचना दी उनको दंतोर लाया गया उसके पश्चात जांच करने के बाद उन पर कार्रवाई की गई दंतौर वन विभाग ऑफिस पर इस मौके पर जीव रक्षा छत्तरगढ़ तहसील अध्यक्ष देवीलाल जाखड़, कृष्ण गोपाल गौशाला दंतोर सचिव अनिल भादू, सतपाल गोदारा, रामकुमार भादू, मोहनलाल खीचड़, निहाल सिंह थालोड, महेंद्र पाल गोदारा , राकेश पवार अन्य जीव प्रेमी मौजूद रहे।

No comments