ब्रेकिंग न्यूज़

चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़।कस्बे के नया बस स्टैंड स्थित पंचमुखी मंदिर के पास बीती रात्रि को मोबाइल की दुकान से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित दुकानदार रवींद्र पुत्र पप्पू राम मीणा निवासी बहरोड ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसकी दुकान पंचमुखी मंदिर के पास स्थित है। जिसमें बीती रात्रि को दुकान के पीछे से गेट तोड़कर मोबाइल संबंधित समान चुरा ले गया। जिसकी जानकारी अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर लगी। पुलिस इस विषय में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है।


No comments