ब्रेकिंग न्यूज़

समाज में अनूठी पहल का अनुसरण

सिटी एक्सप्रेस न्यूज।न्यूज़ धर्म चन्द सारस्वत ।बामनवाली।शाह जी चि. विकास जी सारस्वत (बैंककर्मी) पुत्र कैलाश चन्दa गुरावा पौत्र स्व. श्री मामराज जी गुरावा निवासी लाधासर हाल निवास पिपेरा मलकीसर स्टेशन का विवाह सौंका. वन्दना सुपुत्री भंवरलाल जी सारस्वा सुपुत्री स्व. श्री रामूराम जी सारस्वा निवासी बामनवाली के साथ सम्पन्न हुआ। विवाह में गुरावा परिवार ने किसी भी प्रकार के दहेज सम्पदा को न स्वीकारते हुए रुपया - नारियल लेना स्वीकार किया । समाज से अपेक्षा करते हैं कि ऐसी अनुकरणीय पहल आगे भी चलती रहेगी। 
सामाजिक सुरक्षा हेतु ये एक अनूठा कदम है जिसमे समाज के अन्य परिवारों में एक अच्छा संदेश जाएगा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सहायक इस कदम में जब दहेज जैसी कुरीति खत्म होगी तब जाकर बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा । दूल्हे के परिवार द्वारा ये कदम आने वाले समय में समाज में एक नई संस्कृति को प्रवाहित करने में मददगार साबित होगा, आज के समय में युवा वर्ग में शिक्षा के क्षेत्र में जहां समाज आगे बढ़ रहा है वहीं सामाजिक व्यक्तियों द्वारा इस तरह के कदम आगामी सामाजिक विकास में निर्णायक भूमिका निभाएंगे

No comments