ब्रेकिंग न्यूज़

जिला स्तरीय फोटोग्राफर यूनियन मींटिंग का हुआ आयोजन।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड।बहरोड़ फोटोग्राफर यूनियन की रविवार को मीटिंग जिला फोटोग्राफर्स एंड डीलर्स वेलफ़ेयर सोसायटी की शाखा बहरोड़ की बहरोड़ के नारनौल रोड पर स्थित निजी होटल पर आयोजित हुई। इस अवसर पर अलवर अध्यक्ष सुनील रामेजा ने यूनियन के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कहा कि हम सबको मिलकर काम करना है। सब एकजुट रहेंगे तो सभी का फायदा है और फोटोग्राफर की दशा में भी सुधार होगा,वही सचिव बॉबी नरूला ने यूनियन की आने वाले वर्ष में होने वाले कार्यो व भविष्य की गतिविधियों के बारे में सभी फोटोग्राफरो को बताया। साथ ही अलवर जिला फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसायटी शाखा बहरोड़ की नई कार्यकारिणी के चुनाव जिला कार्यकारणी द्वारा शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाये गए। बहरोड़ शाखा अध्यक्ष मानसिंह यादव, उपाध्यक्ष हंसराज सोनी , लक्ष्मी जी व सचिव प्रदीप , कोषाध्यक्ष जेपी, सह कोषाअध्यक्ष निर्मल व अन्य साथी बहरोड़ कार्यकारणी के सदस्य के रूप में बहरोड़ फोटोग्राफर वेलफेयर सोसायटी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर यूनियन संरक्षक राधेश्याम वसिष्ठ, अध्यक्ष सुनील रामेजा, कोषाध्यक्ष जुगल सैनी, विकास यादव, जितेन्द्र यादव, खुशवंत जोशी, कैलाश शर्मा,महिपाल, सुरेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


No comments