उड़ी गुलाल, मस्ती में सराबोर रहा बीकाणा, डीजे पर जमकर थिरके लोग।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। बीकानेर में होली परम्परागत रूप से धूमधाम के साथ मनाई गई। होली पर शहर में जहां कई प्रकार की रस्में हुई। वहीं लोगों ने होली के मौके पर जमकर गुलाल उड़ाई, यही नहीं डीजे व चंग की थाप पर लोग जमकर थिरके। लोगों के सिर पर होली का असर देखने को मिला। युवाओं के साथ युवतियां भी परम्परागत रूप से राजस्थानी नृत्य करती हुई नजर आई। वहीं होली पर भाइयों की दीघार्यु व सलामती को लेकर बहनों ने परम्परागत रूप से माला घुलाई की रस्में अदा की। शाम को होलिका पूजन के साथ ये मालाएं होली को समर्पित कर दी गई। होलिका दहन के साथ ही लोगों ने गुलाल खेलनी शुरू कर दी। इस मौके पर गली-मोहल्लों, चौक व चौराहों पर परम्परागत रूप से लोगों ने सामूहिक रूप से होली मनाई। वहीं धुलण्डी के साथ ही सोलह दिवसीय गणगौर पूजन शुरू हो गया।




No comments