भाजपा महिला मोर्चा अलवर दक्षिण की संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।राजगढ़ (अलवर)- भाजपा महिला मोर्चा अलवर दक्षिण की एक संगठनात्मक बैठक कस्बे के निजी कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बादाम देवी ने कहा कि केंद्र की सरकार जनहित के कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाए जन धन योजना,आयुष्मान योजना,किसान सम्मान निधि योजना,गरीब कल्याण योजना सहित आमजन को राहत पहुंचाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी योजनाएं धरातल पर लागू हुई है। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व महिला मोर्चा अलवर जिला प्रभारी उर्मिला जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समर्पण निधि अभियान में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेने की बात कही। आगामी 4 मार्च को विधानसभा घेराव में भी अलवर जिले से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल,प्रीति रानी,जिला महामंत्री प्रीति विजय,आरती बहुगुणा,सोनाली शर्मा, आईटी सेल मीना अरोड़ा,एनजीओ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम,रंजना, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना शर्मा,सुमन दीक्षित,पदमा गोयल, सीमा विजय,राजेश्वर शर्मा,नीरज शर्मा,मीना विजय,किरण शर्मा,रितु विजय,पार्षद प्रीति शर्मा व सीता जोशी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
No comments