होलिका दहन के साथ ही रंगों के त्यौहार धूम-धाम से मनाया।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।धर्मचंद सारस्वत।खारड़ा।जिले में होली का त्यौहार धूम-धाम से मनाया मनाया गया जिले के खारड़ा राजेरा शेरेरा हेमेरा सहित कई इलाकों में होलिका दहन कर पर्व मनाया गया। जानकारों के मुताबिक हिरण्यकश्यपु के कहने पर होलिका प्रह्लाद को मारने के लिए अपनी गोद में बैठाकर आग में प्रवेश कर कई। किंतु भगवान विष्णु की कृपा से तब भी भक्त प्रह्लाद बच गया और होलिका जल गई। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन होने लगा और ये त्योहार मनाया जाने लगा।
एक दूसरे को हाथ मिलाकर, पांव छू कर ,गले मिलकर शुभकामनाएं दी पुराणों में होलिका दहन और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन होली पूजन करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। सोमवार सुबह से ही गांव में होलिका दहन के लिए होलिका स्थापना की गई। शाम आठ बजे के करीब शुभ मुर्हूत में हरिराम जी मंदिर के पास होलिका दहन किया गया।
होलिका दहन के बाद मंगलवार दिन भर रंग और गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया गया। इस दिन लोग धर्म जाति और भेदभाव भूलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। गुजिया और पकोड़े बनते हैं। कुछ लोग होली पर भांग पीते हैं। बच्चे खूब मौज मस्ती करते हैं
छह मार्च को होलिका दहन से पूर्व बुजुर्गो ने हड़बली,कुश्ती ,कबड्डी के खेल का आयोजन रखा
बाद में चंग धमाल के साथ होलिका दहन किया गया
सात मार्च को रंग गुलाल के बाद शाम को जम कर बरसात हुई
हालांकि मौसम विभाग ने बरसात को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था




No comments