तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा होली स्नेह मिलन आयोजित।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सरदारपुरा।तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा शगुन होटल में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया । जिसमे युवकों ने सह परिवार आकर, गुलाल से होली का आनंद लिया ।
युवक परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि होली रंगों व आपसी प्रेम का प्रतीक है, इसी उधेश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सभी ने भरपुर आनंद लिया।
होली महोत्सव में शानदार आगाज गेम्स से किया, बच्चों से लेकर बढ़ों तक सभी ने आनंद लिया। सभी गेम्स मै प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले विजेताओ को इनाम देकर उत्साहवर्धन किया। सभी ने सह परिवार आकर गुलाल , चंग, गेम्स, आदि का आनंद उठाया l
अभातेयुप के संघठन मंत्री श्रेयांश कोठरी, सभा अध्यक्ष सुरेश जी जीरावला, सभा मंत्री महावीर चोपड़ा, टी.पी.एफ अध्यक्ष नरेश जी सिंघवी की गरिमामय उपस्थिति रही ।




No comments