आध्यात्मिक जप अनुष्ठान: अमरनगर जोधपुर।
जोधपुर।चैत्र मास नवरात्रि के उपलक्ष्य में तेरापंथ भवन, अमरनगर में *साध्वी श्री कुंदनप्रभा जी, साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी आदि ठाणा-8* के सान्निध्य में जप अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सरदारपुरा के अध्यक्ष श्री सुरेश जीरावाला ने बताया शक्ति जागरण के विशेष पर्व नवरात्र के अवसर पर अंत:स की शक्ति जागरण के लिए साध्वी श्री द्वारा विशेष जप अनुष्ठान जा रहा है।
तेयुप सरदारपुरा मंत्री निर्मल छल्लानी ने बताया कि यह विशेष जप अनुष्ठान दिनांक 22 मार्च से 30 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 9:15 बजे से 10:15 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
बुधवार को आयोजित हुये जप अनुष्ठान में साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ने उपस्थित संभागियों को जप के विशेष प्रयोग करायें।नमस्कार महामंत्र, लोगस पाठ, उवसग्गहर स्त्रोत आदि स्त्रोतों का लयबद्ध जाप किया गया। साध्वी श्री ने अनुष्ठान साधकों को संबोधित करते हुए फरमाया की नवरात्रि में शक्ति जागरण पर विशेष बल दिया है और साधक विविध प्रकार से शक्ति के विकास के लिए तप, जप व साधना का प्रयोग करते हैं। जप अनुष्ठान का शक्ति जागरण के लिए विशेष महत्व है। अनेकों बार देखते है जाप के द्वारा विशिष्ट सिद्धि भी हासिल की जा सकती है। जप आत्म रक्षा के लिये भी महत्वपूर्ण है। हम जप के प्रयोग से आत्म साधना की और आगे बढ़ते रहे यही मंगल कामना। साध्वी श्री ने किए गए जप का अर्थ भी साधकों को बताया और जप करने की सही विधि की चर्चा की गयी।




No comments