ब्रेकिंग न्यूज़

हिन्‍दू नववर्ष पर निकली धर्मयात्रा में उमड़ा जन सैलाब, जयश्री राम के उद्घोष से गूंज उठी छोटी काशी

बीकानेर में आज हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में हिन्‍दू नववर्ष पर धर्मयात्रा निकाली गई जिसमें सभी समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। गंगा शहर वल्लभ गार्डन लालगढ़ मुक्ता प्रसाद तिलक नगर सहित शहर के चहुंओर से लोग दलों के रूप में जय श्री राम के नारे लगाते विभिन्न मार्गों से होते हुए पहले एमएम साउंड पहुंचे। जहां से मुख्य यात्रा आरंभ की गई। एम एम ग्राउंड के एक द्वार से दूरदराज से आने वाले युवाओं की टोलियां प्रवेश कर दी और दूसरे मुख्य द्वार से मुख्य धर्म यात्रा के लिए जूनागढ़ की ओर रवाना हो रही थी। धर्म यात्रा तय मार्ग से होते हुए जूनागढ़ तक पहुंची। वहां सामूहिक रूप से भारत माता की महाआरती की गई।  इसमें हजारों लोगों ने जयश्रीराम के जयघोष के साथ भागीदारी निभाई। हिन्‍दू जागरण मंच के बैनर तले निकली यात्रा में विभिन्‍न हिन्‍दू संगठनों के अलावा राजनीतिक पार्टियों के नेता भी केसरिया साफे के साथ शामिल हुए।हिन्दू जागरण मंच के जेठानन्द व्यास इस यात्रा की अगुवाई में निकली यात्रा का जगह–जगह स्‍वागत किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्‍न जगहों पर पुष्‍पवर्षा से स्‍वागत किया। धर्मयात्रा एमएम ग्राउंड से ईदगाह बारी, नत्थूसर गेट, बारह गुवाड़, रत्ताणी व्यासों का चौक, हर्षों का चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, कोटगेट, महात्‍मा गांधी मार्ग, सार्दुल सिंह सर्किल से जूनागढ़ तक पहुंची।पुलिस का विशेष इंतजाम : धर्मयात्रा के दौरान आईजी ओमप्रकाश, एसपी तेजस्‍वनी गौतम के निर्देशानुसार एएसपी हरिशंकर के सुपरविजन में कानून एवं व्‍यवस्‍था सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। करीब आठ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी विभिन्‍न क्षेत्रों में तैनात रहे। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन से निगरानी रखी गई।
भारतीय नव वर्ष के अवसर पर निकाली गई धर्म यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की। कुछ संस्थाओं संगठनों ने शीतल जल आदि की सेवा भी रखी। कई जगह यात्रा में शामिल लोगों को मालाए भी पहनाई गई। महावीर रांका और टीम, सर्वधर्म सेवा ट्रस्ट, भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने फूल बरसाए। 
 महात्‍मा गांधी मार्ग पर डागा बिल्डिंग के आगे भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र सिंह और उनके समर्थकों ने स्वागत कार्यक्रम रखा। शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा और इत्र की बारिश की गई। ढोल नगाड़े बजाकर यात्रा का स्वागत किया।

No comments