ब्रेकिंग न्यूज़

ईटमारिया में बंजारा समाज संस्कृति व परंपरा से निकल रही गणगौर।



उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।भीलवाड़ा। शाहपुरा ग्राम पंचायत के ईटमारिया गणगौर का त्योहार जहां हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है उसी के साथ ही बंजारा समाज की वर्षों से चली आ रही संस्कृति व परंपरा का निर्वाहन कर रहा है, जिसके तहत बंजारो का खेड़ा ग्राम पंचायत ईट मारिया की बंजारा समाज की युवतियां वर्षों से गणगौर पर्व पर व्रत करते हुए उल्लास व उमंग के साथ गांव से 3 किलोमीटर दूर पैदल पहुंचकर मिट्टी के गण बनाकर गणगौर का त्योहार मना रही है। यह त्यौहार 3 दिन का होता है पहले सभी को भुजलिया बोने का बुलावा दिया जाता है। मुखिया के घर एकत्रित होकर भुजलिया बोई जाती है दूसरे दिन महिलाएं मिट्टी के गण गणगौर को स्त्री पुरुष के पुतले सिर पर रखकर पैदल पैदल चलती हुई नाचते गाते चलते हैं यह त्यौहार श्रद्धा एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है बंजारा समाज की सांस्कृतिक विरासत की गाथा भारतीय इतिहास में उल्लेखनीय हैं इनकी परंपरा एवं मान्यता भी उनके प्रथा परंपराओं से लेकर गीतो तक अक्षुण्य है, वे त्यौहार धार्मिक अनुष्ठान वस्त्र विन्यास तथा गहनों जेवरो से जाने पहचाने जाती है।इस अवसर पर वार्ड पंच गोरु बंजारा तेजपाल बंजारा गोपाल बंजारा मुकेश बंजारा कालू बंजारा शैतान बंजारा देवेन्द्र बंजारा राधेश्याम बंजारा मुकेश बंजारा महावीर बंजारा मुरली बंजारा प्रकाश बंजारा रायसिंह बंजारा जयपाल बंजारा विनोद बंजारा तेजपाल बंजारा कार्यक्रम में सभी मौके पर मौजूद रहे

No comments