पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सालासर बालाजी मंंदिर में लगाई धोक, डेढ़ घंटे की पूजा-अर्चना।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को सालासर बालाजी मंदिर पहुंची। जहां राजे ने मंदिर में डेढ़ घंटे तक पूजा-अर्चना की। राजे का जन्मदिन 8 मार्च को है। राजे ने मंदिर में हनुमान चालीसा और संकट मोचन का पाठ भी किया। इस मौके पर राजे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कठघरे में खड़ा किया। राजे ने आम सभा में कहा कि मुझे आप सभी से प्यार है। ने प्रदेश की सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए कहा- न महिला, न किसान और न युवा सुरक्षित हैं। आज सुरक्षा दिवस पर ये हाल है। राजस्थान जल रहा है, मुख्यमंत्री चैन से सो रहे हैं। जनता जाग गई है, अब उनकी कुर्सी नहीं बचेगी। राजे यहां पर पर भी नहीं थमी और कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमारी योजनाएं बदल दीं। भामाशाह योजना बंद कर नाम बदलकर चिरंजीवी योजना शुरू की। मरीजों को अब ईलाज नहीं मिल पा रहा। इसी के साथ राजे ने चिरंजीवी योजना पर कई सवाल खड़े किये।
No comments