जगदीशपुरी गांव में विधि विधान के साथ हवन यज्ञ करने के बाद सीतला माता की हुई मूर्ति स्थापित।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।आसींद/ क्षेत्र के कालियास पंचायत के जगदीशपुरी गांव में शुक्रवार को हनुमान मन्दिर के पास पंडित ओम प्रकाश आमेटा द्वारा विधि विधान के साथ ही पूजा अर्जना करके हवन यज्ञ करने के बाद मूर्ति स्थापित की इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि 55 साल पहले जब गांव की स्थापना हुई तब से सीतला माता की पूजा अर्जना कर रहे लेकिन मन्दिर नही होने से महिलाओं को पूजा करने में तकलीफ होती थी जिसको लेकर महिलाओं ने इसके बारे में बताया जिसको लेकर ग्रामीणों के सहयोग से आज मूर्ति स्थापित हुई ।
इस मौके पर मदन शर्मा सत्यनारायण शर्मा शिवराज शर्मा सुरेश शर्मा सत्यनारायण शर्मा सुखदेव शर्मा ज्ञानचंद शर्मा शंकर शर्मा मुकेश शर्मा जगदीश शर्मा महावीर शर्मा राजू लाल रामस्वरूप आदि ग्रामीण मौजूद रहे




No comments