आप नेत्री जैदी मीनाक्षी के नेतृत्व व शहनाज हिंदुस्तानी के मुख्य आतिथ्य में फूलों से होली स्नेह मिलन मनाया।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।जयपुर ( का. सं. ) आदर्श नगर स्थित मदद फाउंडेशन में आज यहां फूलों से होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया । मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि शहनाज हिंदुस्तानी ने अपनी राष्ट्रीय स्तर की शेरो शायरी से उपस्थित सैंकड़ों लोगों में ऐसा जोश भरा कि लोग नाचने गाने व झूमने पर मजबूर हो गए । मेरा रंगदे बसंती चोला के साथ जयकारों से आसमान गुंजायमान हो उठा । शहनाज हिंदुस्तानी ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता मनीष सिसोदिया जेल में हैं तो हम रंगो की होली खेल ही कैसे सकते हैं । मीनाक्षी सेठी ( जैदी ) ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया जिन्होंने बारिश के मौसम में भी इतनी भारी संख्या में आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया । जैदी ने कहा कि अब समय नहीं बचा है हमारे पास, अब हमें एकजुटता के साथ तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में जुट जाना है ।
इस अवसर पर लोकप्रिय आप नेता कमल भार्गव ने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभ आज प्रधानमंत्री के दवाब में हैं, तमाम सरकारी एजेंसियां इन्होंने अपने कब्जे में लेकर अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है, देश में तानाशाह की सरकार चल रही है कमल भार्गव ने लोगों से अपील की कि हमें अपनी ताकत दिखाने का यह मौका चूकना नहीं है तो सौरभ भार्गव ने कहा कि यही हाल प्रांत में पेपर लीक कांग्रेस सरकार का है जिन्होंने विकास के लिए कुछ नहीं किया है और साढ़े चार साल से अंदरूनी कलह में जूझ रही है । गिरधारी सेपट ने कहां कि भाजपा को सबक सिखाने का मौका आ गया है, सब लोग अपने काम में तन मन और धन से लग जाएं । एडवोकेट राजेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वे नित नए झूंठ बोल कर अपने मित्रों को बचा रहे हैं, ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में बच्चे हरिश्चंद्र का विलोम ' प्रधान सेवक ' बताने लगेंगे । राजेंद्र मोदी ने अपील की कि ऐसे में हमारे सामने चिड़िया की बाई आंख की तरह एक ही विकल्प है कि 13 मार्च की केजरीवालजी व भगवंत मान जी की तिरंगा यात्रा में लाखों की संख्या में लोगों को लाकर हम इस यात्रा को सफल बनाएं । इंजीनियर विश्वामित्र बोहरा ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को खुश करने के लिए आम आदमी पार्टी के शांतिपूर्वक विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा रही है ।
इससे पहले अनिल भीमपुरिया, देवेंद्र शास्त्री, विनोद मोदी, सुनील अग्रवाल, कमलेश सैन आदि ने भी अपने विचार रखे । चंद्रमुखी, अंजना, रतन देवी मोदी ने शहनाज हिंदुस्तानी को सफा पहना उनका स्वागत किया तो महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शेरो शायरी से सम्मानित भी किया गया तथा सबने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली ।




No comments