ब्रेकिंग न्यूज़

सनराइज अकादमी माध्यमिक विद्यालय ने आपणो राजस्थान कार्यक्रम के तहत राजस्थानी संस्कृति का कार्यक्रम रखा गया।

 बीकानेर ।31 मार्च 2023 को आपणो राजस्थान कार्यक्रम के तहत राजस्थानी संस्कृति और राजस्थान के वीर और वीरांगनाओं पर आधारित एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल हेम सिंह जी शेखावत और विशिष्ट अतिथि महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय हिंदू सभा भारत की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संध्या द्विवेदी ,ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मदर एंड चाइल्ड जिला समन्वयक रितु गॉड ,नाटक के क्षेत्र में मोहन राकेश अवार्ड 25फरवरी 2023से सम्मानित श्री दयानंद शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी व नाटक, कहानी, कविता लेखिका श्रीमती संगीता शर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 
शाला प्रधानाध्यापिका श्रीमती इंदिरा बालेचा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं और महिलाओं के पावन त्यौहार गणगौर की पूजा के साथ किया गया। गणगौर की पूजा ,कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने भी की। विद्यालय की छात्राओं ने राजस्थान की लोक संस्कृति को उजागर करने के लिए मनमोहक प्रस्तुतियां दी। रंग रंगीलो म्हारो राजस्थान ,पधारो म्हारे देश ,चिरमी , घुडलो,घूमर, बनी थारे चांद सरीसो सो मुखड़ो आदि कई प्रस्तुतियां दी गई। महाराणा प्रताप के जीवन पर लिखी पीथल और पाथल कविता को प्रधानाध्यापिका ने बहुत ही जोशपूर्ण भावों के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन और डायरेक्शन शाला अध्यापिका सीमा पंवार ने किया। मदर एंड चाइल्ड हेल्थ जिला समन्वयक श्रीमती रितु गौड ने डिटॉल के गिफ्ट हैंपर बच्चों को दिए साथ ही कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए।
कार्यक्रम में राजस्थान की वीर और वीरांगनाओं की भूमिका को उजागर करते हुए बच्चों ने पन्नाधाय के बलिदान को नाटक की प्रस्तुति से जीवंत कर दिया । जिसमें पन्नाधाय के किरदार के रूप में जानवी शर्मा के भावपूर्ण चरित्र से सभी की आंखें नम हो गई। नाटक के पात्र बनवीर सिंह के रूप में दीपक सेठिया, चंदन सुमित विश्नोई ,उदय सिंह अमित विश्नोई, सुफिया बानो और अंशु मीणा ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिस पर वरिष्ठ रंगकर्मी और नाटककार श्री दयानंद शर्मा जी ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति के लिए उनकी सराहना की ।समस्त अतिथियों और स्टाफ ने और रंग दे रे। म्हाने ओजुं रंग दे लोकगीत पर नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कर्नल हेम सिंह जी शेखावत ने राजस्थान के वीर शहीदों की गाथाओं के साथ प्रत्येक नागरिक को देश को प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। बच्चों को जीवन जीने के 10मूल मंत्र बताए।
रितु गौड ने सफाई और हाईजीन से संबंधित जानकारी दी
अतिथियों को कर्नल हेम सिंह जी शेखावत ने विद्यालय की ओरसे स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शाला स्टाफ ने मुख्य अतिथि कर्नल हेम सिंह जी शेखावत को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

No comments