मंत्री मार्बल कैम्पस में क्यूटोन लक्जूरिया का शुभारंभ सभी प्रमुख लोगों ने वृहत शोरूम को मराठवाड़ा का बड़ा शोरूम बताया ।
भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर मंत्री मार्बल इन्डस्ट्रीज कैम्पस में सिरामिक टाईल्स शोरूम क्यूटोन लक्जूरिया का शुभारंभ क्यूटोन टाईल्स के एम डी सुनिल मन्गलुनिया एवं मंत्री मार्बल के श्याम सुन्दर मंत्री ने किया । मंत्री मार्बल की ओर से कृष्णकान्त लढ़ा, संजीव पहाड़िया, सुप्रम जैन, ध्रुव लढ़ा ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, उधोगपति, आर्चिटेक्ट, कॉन्टेक्टर, मार्बल व्यवसायी उपस्थित रहे । मनजीत कोटन इन्डस्ट्रीज के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह राजपाल ने राजस्थान के लोगों की लगन, मेहनत, दृढ़संकल्प एवं विश्वसनीयता के गुणों की सराहना करते हुए नव निर्मित सुन्दर शोरूम की प्रशंसा की । क्यूटोन टाईल्स के एमडी सुनिल मन्गलुनिया ने बताया कि यह शोरूम विशिष्ट श्रेणी का है जिसमें क्यूटोन ग्रुप के सभी लक्ज़री उत्पाद का डिस्प्ले है और ये सभी उत्पाद विश्व की सर्वोत्तम मशीनरी एवं तकनीक से बने हैं । हम 70 से ज़्यादा देशों में इन उत्पादों का निर्यात करते हैं । श्याम सुन्दर मंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में यहाँ के लोगों ने जो प्रेम , स्नेह, मार्गदर्शन, आशीर्वाद दिया उससे में एवं मंत्री मार्बल इन्डस्ट्रीज परिवार अभिभूत हैं । कार्यक्रम में लॉयन्स के पूर्व प्रान्तपाल एवं जैन समाज के महावीर पाटनी , माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष जगदीश बियाणी, ओम प्रकाश केला, दिलीप केला ने भी विचार व्यक्त किए । शुभारंभ से पूर्व श्याम सुन्दर मंत्री, शोभा मंत्री, जगदीश प्रसाद लढ़ा, कृष्णकान्त लढ़ा, संजीव पहाड़िया, सुप्रम जैन ध्रुव लढ़ा के साथ समस्त स्टाफ़ ने विधी विधान से हवन पुजन किया । इस शोरूम के शिल्पकार आर्किटेक्ट सन्तोष ठोले साहब का क्यूटोन के एमडी सुनील मन्गुलुनिया ने अभिनन्दन किया तथा क्यूटोन से आये सभी अतिथियों का स्वागत मंत्री मार्बल की टीम ने किया ।




No comments