आस माता से बहुत सी ‘आस’, महिलाओं ने किया पूजन।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। आस माता से ‘आस’ को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने परम्परागत रूप से पूजन करते हुए व्रत रखा। शुक्रवार को बीकानेर में अनेक स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से शमी वृक्ष का पूजन किया। इसी कड़ी में लक्ष्मीनाथ पार्क में खेजड़ी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर परम्परागत रूप से महिलाओं ने खेजड़ी वृक्ष के कच्चे धागे के साथ परिक्रमा लगाई तथा सामूहिक रूप से व्रत की कथा सुनी।




No comments