स्वयंसेवक सामहिकता, सामूहिकता व सेवा का व्रत लेकर राष्ट्र निर्माण में निभा सकते है अपनी महत्ती भूमिका।
बीकानेर। राजकीय डूंगर कॉलेज में चल रहा एनएसएस शिविर शनिवार को सम्पन्न हुआ। प्राचार्य डॉ जी पी सिंह ने स्वयंसेवकों के उदात्त व्यक्तित्त्व के लिए दृढ़ चरित्र का होना आवश्यक है। इस अवसर पर उप प्राचार्य ने कहा कि स्वयंसेवक एनएसएस में रहकर सामाजिकता, सामूहिकता व सेवा का व्रत धारण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी अभूतपूर्व भूमिका निभा सकते हैं। डॉ एम डी शर्मा ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के दौरान शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों व उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले श्रेष्ठ स्वयं सेवकों को पुरस्कृत किया गया। समापन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा नृत्य, गायन, काव्य पाठ, नाटक इत्यादि प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ केसरमल ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ निर्मल कुमार रांकावत, डॉ संपत लाल भादू, डॉ राजेन्द्र सिंह उपस्थित




No comments