बाबा अध्यक्ष नीमा रस्तोगी क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर का दौरा।
बीकानेर।बावा बीएसएफ वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन एक कल्याणकारी संस्था है ।जो कि बीएसएफ के महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाती है वर्तमान में पुनीत रस्तोगी आईपीएस की पत्नी नीमा रस्तोगी बावा अध्यक्ष है । नीमा रस्तोगी ने जवानों की महिलाओं से बातचीत की। कहा कि जिस तरीके से अपने पति सीमा पर रहकर सीमा की रक्षा करते हैं उसी तरह आप भी अपना घर संभालती है यह भी बहुत बड़ा काम है । बीएसएफ जवानों की पत्नियों और बच्चों द्वारा कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को बावा अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया।




No comments