ब्रेकिंग न्यूज़

*ाज्य स्तर और जिला स्तर तथा पंचायत समिति स्तर पर लाभार्थियो से मुख्यमंत्री संवाद होगा राजस्थान दिवस पर रैणी ब्लॉक स्तरीय लाभार्थी संवाद सरकारी सीनियर स्कूल परिसर मे होगा -- रैणी बीडीओ कालूराम मीना।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च को प्रदेश भर मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित समस्त लाभार्थियो से संवाद करेंगे , यह संवाद त्रिस्तरीय होगा जिसमे राज्य स्तर पर तथा जिला स्तर पर और ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा।
मिडियाकर्मी महेश चन्द मीना को रैणी बीडीओ कालूराम मीना ने बताया है कि इसी कार्यक्रम के तहत ही हमारे रैणी ब्लॉक मे भी गुरुवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर सरकारी सीनियर स्कूल परिसर मे सरकार की विभिन्न योजनाओ जैसे कि चीरन्जीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना , इन्दिरा रसोई योजना, देवनारायण योजना तथा काली बाई भील योजना , मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना , शुभ शक्ति योजना ,मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना , लघु उधोग प्रोत्साहन योजना , किसान मित्र ऊर्जा योजना सहित अनेक योजनाओ से लाभान्वित 500 लाभार्थियो से संवाद किया जावेगा।
यह कार्यक्रम राज्य सरकार के निर्देशानुसार रैणी उपखण्ड अधिकारी रिया डाबी के निर्देशन मे किया जावेगा और इस कार्यक्रम मे स्थानीय जन प्रतिनिधी भी शामिल होगे। 
मिडिया को यह सारी जानकारी रैणी बीडीओ कालूराम मीना के द्वारा दी गई है।

No comments