हिन्दू महोत्सव समिति ,विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा बजरंगबली वीर हनुमानजी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
बीकानेर ।दिनांक 6 अप्रेल 2023 को सायं 4 बजे खरनाडा हनुमान मंदिर ,पुराना जेल रोड़ के पास से बजरंगबली वीर हनुमानजी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सम्पूर्ण हिन्दू समाज की सहभागिता व सहयोग रहेगा ।
इस शोभायात्रा के माध्यम से जाति वर्ण मत पंथ के सभी मतभेद समाप्त कर समरस, संगठित और सशक्त हिन्दू समाज का निर्माण करने का पवित्र संदेश दिया जाएगा । अतः आप सभी से निवेदन है कि इसमें सक्रिय भूमिका निभाकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें व परिवार सहित इस शोभायात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनायें।
🙏🏻🚩जय बजरंग बली वीर हनुमान




No comments