बीकानेर: डूंगर कॉलेज के छात्रों ने इन दो गांवों में किया इस प्रकार का सर्वे
बीकानेर। राजकीय डूँगर महाविद्यालय बीकानेर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में गुरुवार को विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक इकाई द्वारा लिए गए गोद गांव उदासर व रिडमलसर में सर्वेक्षण का कार्य प्रारम्भ किया गया। कल भी यह कार्य अनवरत जारी रहेगा जिसमें भारत सरकार के युवा व वेन मंत्रालय के निर्देशानुसार औपचारिक शिक्षा या नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं के सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।सर्वे के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान किया गया । स्वयंसेवको को कानूनी व यातायात के नियमो की जानकारी रेवंतराम कूकना उपनिरीक्षक पुलिस (महिला सेल) बीकानेर द्वारा दी गयी। इस अवसर पर डॉ संजय गर्ग द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, नशा मुक्ति व उत्तम खान पान विषयक व्याख्यान दिया गया व स्वयंसेवकों को हार्ट अटैक के समय किसी मरीज को सी पी आर कैसे दी जाती है?इस बाबत प्रायोगिक ढंग से समझाया गया। कैम्प में एनएसएस समन्वयक डॉ केसरमल के साथ अन्य एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ निर्मल कुमार रांकावत, डॉ राजेन्द्र सिंह, डॉ सम्पत लाल भादू उपस्थित रहे।




No comments